देश की खबरें | गुजरात में बरडा वन में महिला गार्ड, दो अन्य मृत मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के पोरबंदर जिले में बरडा पर्वत के संरक्षित जंगल में गुजरात वन विभाग की एक महिला गार्ड सहित तीन व्यक्ति मृत मिले। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोरबंदर, 18 अगस्त गुजरात के पोरबंदर जिले में बरडा पर्वत के संरक्षित जंगल में गुजरात वन विभाग की एक महिला गार्ड सहित तीन व्यक्ति मृत मिले। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने बताया कि बीट गार्ड हेतल सोलंकी (30), उसके पति कीर्ति और वन विभाग के दिहाड़ी मजदूर नागाभाई अगाथ के शव सोमवार को एक खोज अभियान के दौरान जंगल से मिले।

यह भी पढ़े | Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020: राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा, मनिका बत्रा, विनेश फोगाट और थंगावेलू के नाम की सिफारिश.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दम्पति के परिवार ने गत 16 अगस्त को उनके लापता होने की एक शिकायत भगवदर पुलिस थाने में दर्ज करायी थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद उनका पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था।

सैनी ने कहा, ‘‘गत 15 अगस्त को वन में जाने के बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा था। हमें शव सोमवार को मिले जिन पर बाहरी चोट के निशान हैं। हम मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Facebook Row: फेसबुक को लेकर जारी बयानबाजी में कूदे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने याद दिलाया सोनिया-राहुल गांधी का बयान.

एक विज्ञप्ति के अनुसार, तीनों ‘‘बरडा वन में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए’’ 15 अगस्त की दोपहर में वन में गए थे।

हेतल का पति वन विभाग से जुड़ा हुआ नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\