देश की खबरें | कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता को जंगल में छोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में बुधवार को एक मादा चीता को बाड़े से निकालकर वन में छोड़ दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भोपाल, 20 दिसंबर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में बुधवार को एक मादा चीता को बाड़े से निकालकर वन में छोड़ दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य वन संरक्षक (बाघ परियोजना) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मादा चीता ‘वीरा’ को पिपलबावरी पर्यटन क्षेत्र के नयागांव वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।

तीन दिन पहले इस राष्ट्रीय उद्यान के अहेरा पर्यटन क्षेत्र के परोंड वन क्षेत्र में दो नर चीतों-- अग्नि और वायु को छोड़ा गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अब पर्यटक जंगल में इन चीतों को देख सकते हैं।

इस साल मार्च और अगस्त के बीच इस उद्यान में छह वयस्क चीते विभिन्न कारणों से मर गए जिन्हें चीतों की पुनर्वास परियोजना के तहत अफ्रीका और नामीबिया से लाया गया था। बाकी 15 चीतों को बाड़े में रखा गया था जहां उनके स्वास्थ्य पर पशु चिकित्सक नजर रखते थे।

चीता पुनर्वास परियोजना के तहत नामीबिया से आठ चीते 17 सितंबर, 2022 को केएनपी में लाए गए थे। इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए थे।

मार्च में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ से चार शावक पैदा हुए जिनमें से तीन मई के महीने में मर गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now