जरुरी जानकारी | फेडेक्स आईआईटी-मुंबई, आईआईटी-मद्रास को सीएसआर के तहत करोड़ डॉलर का अनुदान देगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेडेक्स एक्सप्रेस ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहले के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 12 दिसंबर फेडेक्स एक्सप्रेस ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहले के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस अनुदान से दोनों संस्थानों को अपने परिसरों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने में मदद मिलेगी।
कंपनी ने बयान में कहा कि यह सहयोग प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने, प्रतिभा का लाभ उठाने, पर्यावरण अनुकूलता और स्टार्टअप वृद्धि को बढ़ावा देने की फेडेक्स की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
फेडेक्स ने बयान में कहा, “फेडेक्स ने आईआईटी-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर का सीएसआर अनुदान देने का वादा किया है।”
बयान के अनुसार, “यह पहल विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (सीओई) की स्थापना में योगदान देगी, जो दोनों आईआईटी परिसरों में भौतिक बुनियादी ढांचे के भीतर रणनीतिक रूप से स्थित है।”
कंपनी ने कहा कि फेडेक्स, आईआईटी-मुंबई और आईआईटी मद्रास के बीच सहयोग प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभाओं के तालमेल से लॉजिस्टिक्स उद्योग मानकों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)