विदेश की खबरें | संघीय आतंकवाद निरोधक इकाई ने की पत्रकारों की जांच: निगरानीकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. याहू न्यूज ने इस जांच के संबंध में विस्तार से खबर प्रकाशित की थी। इसने यह भी पाया कि इकाई ‘काउंटर नेटवर्क डिवीजन’ ने कांग्रेस के कर्मचारियों और शायद कांग्रेस के सदस्यों के बारे में भी पड़ताल की।

याहू न्यूज ने इस जांच के संबंध में विस्तार से खबर प्रकाशित की थी। इसने यह भी पाया कि इकाई ‘काउंटर नेटवर्क डिवीजन’ ने कांग्रेस के कर्मचारियों और शायद कांग्रेस के सदस्यों के बारे में भी पड़ताल की।

एजेंट जेफरी रैम्बो ने वर्ष 2017 में पत्रकारों के खिलाफ जांच की बात स्वीकारी और संघीय जांचकर्ताओं को बताया कि यह नियमित प्रक्रिया है।

रैम्बो ने याहू न्यूज से कहा,‘‘ जब आपकी मेज पर किसी का नाम आता है तो आप हर उस सिस्टम पर उसे तलाशते हैं,जहां तक आपकी पहुंच है। यही सब करते हैं।’’

इस खुलासे ने समाचार संस्थानों में चिंताएं पैदा की हैं और उन्होंने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

‘एपी’ के मीडिया मामलों के निदेशक लॉरेन एस्टन ने एक बयान में कहा,‘‘ हम सत्ता के इस प्रत्यक्ष दुरुपयोग पर बेहद चिंतित हैं। यह इस बात का उदाहरण पेश करता है कि पत्रकारों को उनका काम करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है, जो कि पहले संशोधन का उल्लंघन है।’’

नए खुलासे ने इस बात को पुख्ता किया है कि संघीय एजेंसी पत्रकारों और अन्य के संपर्कों का पता लगाने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\