जरुरी जानकारी | एफसीआई ने पांचवीं ई-नीलामी में 1.06 लाख टन गेहूं की बिक्री की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बुधवार को पांचवीं ई-नीलामी में 1.06 लाख टन गेहूं और 100 टन चावल की बिक्री की।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बुधवार को पांचवीं ई-नीलामी में 1.06 लाख टन गेहूं और 100 टन चावल की बिक्री की।

एफसीआई चावल, गेहूं और आटा के खुदरा मूल्य को काबू में रखने के लिये साप्ताहिक आधार पर ई-नीलामी आयोजित करता है।

खाद्य मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकार अनाजों की कीमत को काबू में रखने के लिये प्रतिबद्ध है और इस बाजार हस्तक्षेप का मकसद ग्राहकों को राहत पहुंचाना है।

एफसीआई ने कहा, ‘‘नीलामी के तहत देश भर के 178 डिपो से कुल 1.16 लाख टन गेहूं और 1.46 लाख टन चावल की पेशकश की गयी थी।’’

औसत गुणवत्ता वाले (एफएक्यू) गेहूं का भारांश औसत बिक्री मूल्य 2182.68 रुपये प्रति क्विंटल रहा जबकि आरक्षित मूल्य 2,150 रुपये प्रति क्विंटल था। वहीं कम गुणवत्ता वाले (यूआरएस) गेहूं का भारांश औसत बिक्री मूल्य 2,173.85 रुपये प्रति क्विंटल रहा जबकि आरक्षित मूल्य 2,25 रुपये प्रति क्विंटल था।

चावल के मामले में भारांश औसत बिक्री मूल्य 3151.10 रुपये प्रति क्विंटल रहा जो आरक्षित मूल्य के बराबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\