देश की खबरें | गुरुग्राम में पिता ने 12 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 12 साल की बेटी से बलात्कार करने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है।
गुरुग्राम, 27 दिसंबर स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 12 साल की बेटी से बलात्कार करने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है।
घटना रविवार रात की है। बच्ची की मां ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
बच्ची की मां से मिली शिकायत के अनुसार, जब वह सो रही थी , उसी दौरान उसके पति ने बच्ची से बलात्कार किया।
शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘मैंने जब अपने पति को हमारी 12 साल की बच्ची से बलात्कार करते देखा तो मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा। जब मैं चिल्लाई तो आवाज सुनकर मेरा पति वहां से फरार हो गया। मैं उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

