खेल की खबरें | तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को मैच में लौटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पहली पारी के 326 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 219 रन पर आउट हो गई जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 107 रन की बढत मिल गई । पाकिस्तान के लिये लेग स्पिनरों यासिर शाह ने चार और शादाब खान ने दो विकेट लिये लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया ।

पाकिस्तान के पहली पारी के 326 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 219 रन पर आउट हो गई जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 107 रन की बढत मिल गई । पाकिस्तान के लिये लेग स्पिनरों यासिर शाह ने चार और शादाब खान ने दो विकेट लिये लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया ।

पाकिस्तान की दूसरी पारी इंग्लैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने चरमरा गई । उसने आठ विकेट 137 रन पर गंवा दिये और अब उसके पास कुल 244 रन की बढत है जबकि दो दिन का खेल बाकी है । तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर पुछल्ले बल्लेबाज यासिर शाह 12 रन बनाकर और मोहम्मद अब्बास खाता खोले बिना क्रीज पर हैं ।

यह भी पढ़े | ENG vs PAK 1st Test 2020: ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंचे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, फैंस कोच मिसबाह-उल-हक से हुए नाराज.

पहली पारी में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ शतकीय स्कोर बनाने वाले सलामी बल्लेबाज शान मसूद दूसरे ही ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए । उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपकवाया । क्रिस वोक्स ने कप्तान अजहर अली (18) और बाबर आजम (पांच) को पवेलियन भेजा । वहीं आबिद अली को डोम बेस ने आउट किया जिनका कैच वोक्स ने लपका ।

असद शफीक 29 रन बनाकर रन आउट हो गए । इंग्लैंड के लिये ब्रॉड, वोक्स और स्टोक्स ने दो दो विकेट लिये ।

यह भी पढ़े | शोएब अख्तर ने कहा- घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे.

इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों में ओली पोप को छोड़कर कोई नहीं चल सका जो 62 रन बनाकर आउट हो गए । दूसरे दिन इंग्लैंड ने चार विकेट 92 रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद पोप ने पारी को संभाला । वह कल 46 रन पर नाबाद थे । अपना पांचवां अर्धशतक पूरा करने के बाद वह विकेट गंवा बैठे ।

पहले घंटे में बल्ले से सिर्फ नौ रन बने जबकि 10 रन एक्स्ट्रा थे । पहले घंटे में शाहीन अफरीदी की गेंद पर पोप बोल्ड होने से बाल बाल बचे जबकि बटलर का कैच दूसरी स्लिप से थोड़ा आगे रह गया ।

नसीम शाह ने पोप को काफी परेशान किया जबकि मोहम्मद अब्बास तीन बार बटलर का विकेट लेने के करीब पहुंचे ।

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया । पांचवें विकेंट की साझेदारी में दोनों ने 65 रन जोड़े । नसीम ने इस साझेदारी को तोड़कर पोप को गली में कैच आउट कराया ।

वोक्स को आते ही कई बाउंसर का सामना करना पड़ा लेकिन वह विचलित नहीं हुए । उन्होंने शाहीन को दो चौके भी जड़े । बारिश के कारण कुछ देर खेल रूका रहा ।

जोस बटलर को दूसरे सत्र में यासिर ने पगबाधा आउट किया । उन्होंने डोम बेस को स्लिप में असद शफीक के हाथों लपकवाया ।वहीं वोक्स उनका चौथा शिकार बने जो 19 रन बनाकर बोल्ड हुए ।

इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 170 रन था लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने आखिर में दो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ 49 रन जोड़े ।वह 29 रन बनाकर नाबाद रहे और शाहीन को लगातार तीन चौके तथा यासिर को छक्का लगाया । दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिये हालांकि कोई बचा ही नहीं । शादाब ने जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी