हैदराबाद में फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला ने आत्महत्या की
मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला ने कथित तौर पर अवसाद के कारण यहां बंजारा हिल्स स्थित अपने बुटीक स्टूडियो में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 12 जून : मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला ने कथित तौर पर अवसाद के कारण यहां बंजारा हिल्स स्थित अपने बुटीक स्टूडियो में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने रविवार को बताया कि गरिमेला (36) को उनके परिवार के सदस्यों ने शनिवार दोपहर शौचालय में अचेत पाया. एक कथित सुसाइड नोट में गरिमेला ने कहा है कि उनके इस कदम के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. गरिमेला ने लिखा कि वह अकेला और तनावग्रस्त महसूस कर रही थीं तथा वह अब अपने माता-पिता पर अब और बोझ नहीं बनना चाहती हैं.
पुलिस ने बताया कि गरिमेला अविवाहित थीं. वह ‘प्रत्युषा गरिमेला’ नाम से अपना बुटीक चलाती थीं. गरिमेला ने फिल्म जगत की हस्तियों के लिए भी फैशन डिजाइनर के रूप में काम किया. पुलिस को आशंका है कि फैशन डिजाइनर ने किसी जहरीले रसायन को सूंघकर अपनी जान दी. रसायन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. इस रसायन के कार्बन मोनोऑक्साइड होने का संदेह है. गरिमेला 10 जून को अपने परिवार के सदस्यों को यह बताकर घर से निकली थीं कि वह अपने एक दोस्त के यहां रहने जा रही हैं और शनिवार को वापस आ जाएंगी. यह भी पढ़ें : बलरामपुर में लड़की की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, आरोपी गिरफ़्तार
शनिवार सुबह जब गरिमेला के पिता ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला. शिकायत में कहा गया है कि शनिवार को दोपहर में गरिमेला के पिता को बुटीक के चौकीदार का फोन आया, जिसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया गया, जहां गरिमेला मृत मिलीं. तेलुगु फिल्म स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेरी सबसे प्यारी दोस्त. बहुत जल्द चली गई. यह बेहद दुखद सूचना है. उसके पास सब कुछ था - करियर, दोस्त और परिवार, फिर भी अवसाद के कारण उसने दम तोड़ दिया. हम उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

