एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फैशन डिजाइनर ने सीए पर लगाया बलात्कार का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पच्चीस वर्षीय एक फैशन डिजाइनर ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देश की खबरें | फैशन डिजाइनर ने सीए पर लगाया बलात्कार का आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन जनवरी पच्चीस वर्षीय एक फैशन डिजाइनर ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला द्वारा बृहस्पतिवार रात शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कुर्ला के गोवावाला कम्पाउंड निवासी फुरकान खान के खिलाफ वकोला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत में महिला ने कहा है कि वह गत वर्ष जनवरी में एक सोशल मीडिया मंच के जरिए खान के संपर्क में आई थी। दोनों ने जल्द ही ऑनलाइन चैटिंग शुरू कर दी।’’

उन्होंने कहा कि महिला ने शिकायत में कहा है कि इसके अगले महीने खान ने उससे 10 हजार रुपये मांगे जो उसने अपने एक मित्र से उधार लेकर उसे दिए।

पुलिस अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा, ‘‘कुछ दिन बाद महिला ने अपने रुपये खान से वापस मांगे लेकिन उसने बहाने बनाने शुरू कर दिए और उसकी कॉल भी उठानी बंद कर दी। गत वर्ष सितंबर में जब उसने फिर खान से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह उसे रुपये उससे मुलाकात के बाद लौटाएगा। अगले महीने वह उसके घर आया जहां वह अकेली रहती थी।’’

अधिकारी ने प्राथमिकी के आधार पर कहा, ‘‘खान महिला के घर पहुंचा और उससे कहा कि वह उससे विवाह करेगा। महिला ने उसपर विश्वास कर लिया। हालांकि घर पर अकेली होने के चलते खान ने उससे बलात्कार किया और फिर उसे प्रताड़ित करने लगा।’’

उन्होंने बताया कि फिर महिला ने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन उसे अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).