देश की खबरें | अमृतसर में किसानों का ‘रेल-रोको’ प्रदर्शन जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद में पिछले हफ्ते कृषि से जुड़े विधेयकों के पारित होने के खिलाफ किसान ‘रेल रोको’ प्रदर्शन के तहत रविवार को अमृतसर-दिल्ली रेलमार्ग पर जमे रहे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमृतसर, 27 सितंबर संसद में पिछले हफ्ते कृषि से जुड़े विधेयकों के पारित होने के खिलाफ किसान ‘रेल रोको’ प्रदर्शन के तहत रविवार को अमृतसर-दिल्ली रेलमार्ग पर जमे रहे।

पटरी पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के लिए आसपास के गांवों के लोग खाना और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। नजदीक के गुरुद्वारे प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर भी लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं को यहां से मिला टिकट.

केसरिया दुपट्टा ओढ़े महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हैं और उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे संसद से पारित विधेयकों को लागू नहीं होने देंगी।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले किसान बुधवार से ही पंजाब में पटरियों पर बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीतिक पारी शुरू, JDU में हुए शामिल.

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने मांग की कि पंजाब के सभी मौजूदा 13 सांसद किसानों की मांग के समर्थन में तत्काल इस्तीफा दें।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

समिति ने ‘रेल रोको’ प्रदर्शन 29 सितंबर तक विस्तारित करने की घोषणा की है। इस प्रदर्शन की वजह से राज्य में रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

किसानों ने आशंका जताई है कि केंद्र द्वारा कृषि सुधारों के लिए लाए गए विधेयकों से ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (एमएसपी) प्रणाली को खत्म करने का रास्ता साफ होगा और वे बड़ी कंपनियों की दया पर निर्भर हो जाएंगे।

संसद ने हाल में कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 तथा आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक को पारित किया है जिसे अभी राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी