एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

देश की खबरें | शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

अंबाला, 18 अप्रैल हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

अपनी मांगों को लेकर किसान पंजाब-हरियाणा सीमा के पास पटियाला जिले में रेलवे लाइन पर बैठे रहे। किसानों का प्रदर्शन जारी रहने के मद्देनजर अंबाला रेलवे डिवीजन के रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 53 और ट्रेन रद्द कर दी गईं, 12 ट्रेन गंतव्य से पहले खत्म कर दी गयी और 23 का मार्ग बदल दिया गया। रेल यातायात बाधित होने से रेल यात्रियों को असुविधा हो रही है।

प्रदर्शनकारी नवदीप सिंह सहित तीन साथी किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें हरियाणा पुलिस ने आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया था। किसानों ने कहा है कि जब तक उनके साथी प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक वे अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है।

अंबाला रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक नवीन कुमार ने कहा कि शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, नयी दिल्ली-अमृतसर, ऋषिकेश-श्री गंगानगर, लुधियाना-अंबाला कैंट समेत कई ट्रेन रद्द कर दी गईं।

तीन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी किसान बुधवार को अंबाला-लुधियाना रेलवे लाइन पर बैठ गए।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार पर अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने को लेकर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की भी मांग कर रहे हैं।

किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर रुके हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).