देश की खबरें | किसानों का प्रदर्शन : मशहूर पंजाबी कवि सुरजीत पातर पद्म श्री पुरस्कार लौटाएंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर पंजाबी कवि सुरजीत पातर ने सोमवार को घोषणा की कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में वह पद्म श्री पुरस्कार लौटा देंगे।
चंडीगढ़, सात दिसंबर मशहूर पंजाबी कवि सुरजीत पातर ने सोमवार को घोषणा की कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में वह पद्म श्री पुरस्कार लौटा देंगे।
पातर ने बयान जारी कर कहा कि किसानों की मांग के प्रति केंद्र सरकार के ‘‘असंवेदनशील’’ रवैये से वह दुखी हैं, जो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।
पचहत्तर वर्षीय कवि ने कहा कि भारी मन से उन्होंने पद्म श्री पुरस्कार लौटाने का निर्णय किया है। पातर को 2012 में पद्म श्री मिला था।
इससे पहले अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में पद्म विभूषण लौटाने की घोषणा की थी। शिअद (लोकतांत्रिक) के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी कहा था कि किसानों के साथ एकजुटता में वह पद्म भूषण पुरस्कार लौटाएंगे।
यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में तूफान आने का अंदेशा- IMD.
पंजाब के कई खेल हस्तियों ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी।
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों के हजारों किसान दिल्ली की सीमा के पास धरना दे रहे हैं। उनका मानना है कि नए कृषि कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा, जिससे वे कॉरपोरेट घरानों की ‘‘दया’’ पर रह जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)