देश की खबरें | उत्तर प्रदेश से किसान पंजाब के अपने समकक्षों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए पहुंचे दिल्ली बार्डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कुछ किसान संगठन केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के अपने समकक्षों के आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए शनिवार की दोपहर अपने वाहनों को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर जमा हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश के कुछ किसान संगठन केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के अपने समकक्षों के आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए शनिवार की दोपहर अपने वाहनों को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर जमा हो गये।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 200 किसान पंजाब के किसान संगठनों के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) पहुंच गये और पुलिस अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Dev Diwali 2020: CM योगी आदित्यनाथ ने लिया बनारस में तैयारियों का जायजा, बोले दिव्य होगी काशी की देव-दीपावली.

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी किसानों ने जनता को असुविधा से बचाने के लिए निर्धारित की गयी जगह पर अपने वाहन खड़ा किये और सुनिश्चित किया कि यातायात सुचारू रहे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा, ‘‘किसान मांग कर रहे हैं कि वे दिल्ली की ओर बढ़ना चाहते हैं लेकिन हम उनसे बात कर रहे हैं। फिलहाल करीब 200 किसान हैं। वे यूपी गेट पर बैठे हैं। ’’

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

भारी पुलिस मौजूदगी के बीच पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर तीसरे दिन शनिवार को भी टिके हैं जबकि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए उत्तरी दिल्ली के एक मैदान की पेशकश की गयी है।

सिंघू बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि उनके साथ और प्रदर्शनकारी जुड़ रहे हैं तथा उन्होंने निरंकारी संत निरंकारी ग्राउंड की ओर जाने से मना कर दिया है।

सिंघू बॉर्डर पर एक बैठक के बाद एक किसान नेता ने कहा, ‘‘हम यहां से नहीं जायेंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हम घर नहीं लौटेंगे। पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान इस प्रदर्शन से जुड़ने के लिए आये हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\