देश की खबरें | किसानों ने ‘रेल रोको’ आंदोलन तेज करने का निर्णय किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल में संसद द्वारा पारित तीन नये कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को छठे दिन भी ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी रखा और इसे अनिश्चित काल तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमृतसर, फिरोजपुर, 29 सितम्बर हाल में संसद द्वारा पारित तीन नये कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को छठे दिन भी ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी रखा और इसे अनिश्चित काल तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

‘किसान मजदूर संघर्ष समिति’ के बैनर तले किसान 24 सितम्बर से ही राज्य में विभिन्न स्थानों पर रेलवे पटरियों पर धरना दिये हुए हैं।

यह भी पढ़े | Spialia Zebra: राजस्थान के मुकेश पंवार ने खोजी देश की 1328वीं तितली, अब तक 111 प्रजातियों की तितलियों की कर चुके हैं खोज.

उन्होंने कहा कि वे केंद्र के खिलाफ आंदोलन को तेज करेंगे और टांडा, मुकेरियां, जालंधर, अमृतसर तथा फिरोजपुर में रेल पटरियों पर जाम जारी रखेंगे।

प्रदर्शनकारी ‘‘किसान विरोधी’’ तीन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 138 नए केस, अब तक 158 की मौत: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बहरहाल, किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब में रेल सेवाएं निलंबित हैं।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने सर्वसम्मति से कुछ निजी कंपनियों के बहिष्कार का संकल्प लिया और आरोप लगाया कि केंद्र के कृषि कानून का उद्देश्य कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना है।

समिति के राज्य महासचिव श्रवण सिंह पंधेर ने कृषि कानूनों को ‘‘किसान विरोधी’’ करार दिया और कहा कि निजी कंपनियां किसानों का शोषण करेंगी।

एक अन्य किसान नेता शविंदर सिंह चौटाला ने कहा कि अगले महीने रेल रोको आंदोलन को और तेज किया जाएगा और लोगों से अपील की कि आगे आकर किसानों का समर्थन करें।

फिरोजपुर जिले में भी प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ निजी कंपनियों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।

वे लगातार छठे दिन बस्ती टंकन वाली के नजदीक रेल पटरियों को जाम किए हुए हैं।

किसानों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के राज्य अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि किसानों ने हर उत्पाद का बहिष्कार करने का निर्णय किया है जो कुछ कॉरपोरेट घरानों से आते हैं।

पन्नू ने दावा किया कि केंद्र सरकार देश में कुछ कॉरपोरेट घरानों के हितों को बढ़ावा देना चाहती है।

उन्होंने घोषणा की कि किसान कानूनों का पुरजोर विरोध करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट