देश की खबरें | महाराष्ट्र में माफ नहीं हो रहे किसानों के कर्ज, वे कीड़ों की तरह मर रहे : राजू शेट्टी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व सांसद और स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख राजू शेट्टी ने “फसल ऋण माफ नहीं करने” को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि राज्य में असहाय किसान “कीड़ों की तरह मर रहे हैं”।
छत्रपति संभाजीनगर, तीन मई पूर्व सांसद और स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख राजू शेट्टी ने “फसल ऋण माफ नहीं करने” को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि राज्य में असहाय किसान “कीड़ों की तरह मर रहे हैं”।
उन्होंने कहा कि चाहे कितने भी किसान आत्महत्या करने जैसे कदम उठा लें, सरकार ‘बेशर्म’ बनी रहेगी।
शेट्टी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कर्जमाफी नहीं करने की घोषणा करके किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
अजित पवार ने 28 मार्च को पुणे के बारामती में एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य की मौजूदा वित्तीय स्थिति की वजह से फसल ऋण माफी नहीं की जा सकती। उन्होंने किसानों से इस संबंध में घोषणा की प्रतीक्षा करने के बजाय समय पर किस्तों का भुगतान करने को कहा था।
शेट्टी ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को संबोधित फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि परभणि जिले के सचिन जाधव नामक किसान ने हाल ही में फांसी लगा ली, क्योंकि वह अपनी बहन की शादी के लिए लिया गया ऋण चुकाने में असफल रहा था।
किसान नेता ने पोस्ट में कहा कि इसके बाद सचिन की सात महीने की गर्भवती पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। सचिन की तीन और पांच साल की दो बेटियां हैं।
शेट्टी ने यह भी कहा कि वह सचिन की दोनों बेटियों की देखभाल करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)