देश की खबरें | फसल खराब होने से दुखी किसान ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर चंदेली टोरीया में शुक्रवार को 60 वर्षीय एक किसान ने कथित रूप से फसल खराब होने के कारण अपने खेत पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
निवाड़ी (मध्यप्रदेश), चार सितम्बर निवाड़ी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर चंदेली टोरीया में शुक्रवार को 60 वर्षीय एक किसान ने कथित रूप से फसल खराब होने के कारण अपने खेत पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
पृथ्वीपुर पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया, ‘‘आज प्यारेलाल यादव का शव गांव में उसके खेत पर एक पेड़ पर लटका मिला। जांच के बाद ही घटना के असली कारण का पता चलेगा।’’
यह भी पढ़े | देश में COVID-19 के मामले 40 लाख के पार, 31 लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ.
दूसरी तरफ किसान के बेटे रूप सिंह ने बताया,‘‘ हमारी करीब 15 एकड़ में बोई गयी उड़द, तिल और मूंगफली की फसल ज्यादा बारिश से नष्ट हो गयी, जिसके वजह से मेरे पिताजी तनाव में थे।’’
उन्होंने कहा कि परिवार पर 90,000 रुपये का लगभग दस साल पुराना बैंक कर्ज भी था। इसके अलावा, बिजली के बिल की भारी रकम चुकाना भी उनके लिए परेशानी का कारण थी। इस फसल से उन्हें डेढ़ लाख रुपये मिलने की उम्मीद थी, जो फसल नष्ट होने से पूरी नहीं हो सकी।
यह भी पढ़े | Mathura: भारी बारिश के चलते कार सहित यमुना में बहे दरोगा, बचाए गए.
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। उसके बाद ही आत्महत्या के असली कारण का पता चलेगा।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)