एजेंसी न्यूज

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में किसान की पीट-पीटकर हत्या

बूंदी जिले के हिंडोली इलाके में मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने 50 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना भटवाड़ी गांव में रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब पीड़ित अपने मामा के घर के बाहर सो रहा था.

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में किसान की पीट-पीटकर हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

कोटा, 5 मई : बूंदी जिले के हिंडोली इलाके में मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने 50 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना भटवाड़ी गांव में रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब पीड़ित अपने मामा के घर के बाहर सो रहा था. मृतक की पहचान हिंडोली थाना क्षेत्र के विजयगढ़ गांव निवासी राम लाल मीणा के रूप में हुई है. हिंडोली थाने के एसएचओ मुकेश मीणा के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने पीड़ित को कई बार लाठियों से मारा और मौके से फरार हो गए.

चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि रामलाल गंभीर रूप से घायल है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने घरवालों को बताया कि एक महिला और एक पुरुष, जिन्हें वह पहचान नहीं पाए, ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम लाल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़ें : ‘अगला कदम’ तय करने के लिए लखीमपुर खीरी में आज होगी किसानों की बैठक

एसएचओ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ित का शव परिवार को सौंप दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).