देश की खबरें | किसान मजदूर आयोग ने प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान मजदूर आयोग ने शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस कार्रवाई की मंगलवार को निंदा की और किसानों के लिए पूर्ण रूप से ऋण माफ करने और महिला कृषकों के लिए भूमि अधिकार की मांग की।

नयी दिल्ली, 19 मार्च किसान मजदूर आयोग ने शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस कार्रवाई की मंगलवार को निंदा की और किसानों के लिए पूर्ण रूप से ऋण माफ करने और महिला कृषकों के लिए भूमि अधिकार की मांग की।

किसान मजदूर आयोग 23 से अधिक किसानों और श्रमिक समितियों के साथ मिलकर उनके अधिकारों तथा हितों के लिए काम करता है।

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रमुख अशोक धवले ने एजेंडा पेश करते हुए कहा, ‘‘ आयोग ने एजेंडे को तीन भागों में बांटा है- पहला भूमि तथा पानी के अधिकार, जबकि दूसरा भोजन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के अधिकार की मांग पर केंद्रित है। इस एजेंडे का तीसरा हिस्सा सार्वजनिक एवं बैंक वित्त, उत्पादन लागत और ज्ञान एवं बाजार तक पहुंच के अधिकारों पर केंद्रित है।’’

किसानों के लिए ऋण को पूर्ण रूप से माफी करने और कृषि श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने खेती करने वाली महिलाओं को ‘‘किसान’’ के रूप में पहचान दिलाने और उन्हें भूमि अधिकार देने तथा पट्टे की भूमि पर उनके किरायेदारी अधिकारों को सुदृढ़ करने की भी मांग की।

राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं के पास किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ ने कहा, ‘‘ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे जाने की खबरें देखी गईं जबकि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है, वर्ष 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने के सरकार के वादे के बावजूद आय ग्रामीण औसत से कम है।’’

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के खातिर पिछले माह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च के दौरान पंजाब-हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमा पर हरियाणा पुलिस ने कथित तौर पर आंसू गैस के गोले दोगे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\