ग्रेटर नोएडा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को आयी तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी.
नोएडा (उप्र), 27 अप्रैल : ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को आयी तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को थाना दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव में रहने वाला प्रदीप (45) अपने खेत में काम कर रहा था तभी करीब साढ़े छह बजे तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी. उन्होंने बताया कि प्रदीप आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : Gurucharan Singh Missing: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता गुरुचरण सिंह लापता
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

