देश की खबरें | मशहूर लेखिका एवं कार्यकर्ता सादिया देहलवी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मशहूर लेखिका एवं कार्यकर्ता सादिया देहलवी का कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थी।
नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली की मशहूर लेखिका एवं कार्यकर्ता सादिया देहलवी का कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थी।
सादिया ने बुधवार को अंतिम सांस ली। हाल ही में उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 652 नए मरीज पाए गए, 17 की मौतें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
प्रख्यात इतिहासकार एस. इरफान हबीब ने ट्वीट किया, ‘‘ सादिया देहलवी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। दिल्ली की एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक शख्सियत, मेरी अच्छी दोस्त और एक बेहतरीन इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’’
शाही 'शमा' परिवार से ताल्लुक रखने वाली सादिया ने उर्दू महिलाओं की पत्रिका ‘बानो’ का सम्पादन किया।
उन्होंने दिल्ली की पाक कला के इतिहास पर 2017 में एक किताब लिखी थी, जिसका शीर्षक है ‘जैस्मीन एंड जिन्स: मेमोरिज एंड रेस्पी ऑफ माय देहली’ था।
उनके परिवार में उनका बेटा अरमान अल देहलवी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)