देश की खबरें | प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी मखमली आवाज से लोगों का दिल जीतने के कारण ‘गायकी का चांद’ कहे जाने वाले एस पी बालासुब्रमण्यम का तमिलनाडु पुलिस की 24 बंदूकों की सलामी के बीच शनिवार को यहां उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 26 सितंबर अपनी मखमली आवाज से लोगों का दिल जीतने के कारण ‘गायकी का चांद’ कहे जाने वाले एस पी बालासुब्रमण्यम का तमिलनाडु पुलिस की 24 बंदूकों की सलामी के बीच शनिवार को यहां उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गायक, अभिनेता एवं संगीतकार बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी आज शाम 6.30 बजे UNGA को करेंगे संबोधित, वैश्विक आतंकवाद के मुद्दे पर होगी बातचीत.

गायक के पुत्र एस पी चरण ने पुजारियों के मंत्रोच्चारों के बीच अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं, जिसके बाद 24 पुलिस कर्मियों ने उन्हें बंदूकों की सलामी दी और पुलिस बैंड की धुन बजाई गयी।

इसके बाद एसपीबी की पार्थिव देह को जरी धोती में लपेटकर दफना दिया गया। उनकी आंखों पर चश्मा था और माथे पर ‘थिरुनीरू’ (भभूत) लगाई गयी थी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होटल से अबू धाबी स्टेडियम के लिए हुई रवाना: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले बालासुब्रमण्यम की पार्थिव देह को उस पंडाल से लाया गया जहां लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

बड़ी संख्या में जानी मानी हस्तियों समेत आम लोग अपने चहेते प्रसिद्ध गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए तमराइपक्कम स्थित उनके फार्म हाउस पहुंचे थे।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग तड़के से ही एसपी बालासुब्रमण्यम के फार्म हाउस पहुंचने लगे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इनमें से कई लोग काफी दूर से आए थे।

इससे पहले तमिलनाडु के संस्कृति मंत्री के पांडियाराजन, आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री अनिल कुमार यादव, तिरवल्लूर के जिलाधिकारी मागेश्वरी रविकुमार, पुलिस अधीक्षक अरविंदन, प्रसिद्ध अभिनेता विजय, फिल्म निर्देशक भारतीराजा, संगीतकार देवी श्री प्रसाद, गायक मानो समेत अनेक जानेमाने लोगों ने एसपीबी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पुलिस ने शुरू में कहा था कि केवल 150 लोगों को श्रद्धांजलि देने की इजाजत होगी, लेकिन बाद में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अपने चहेते गायक के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ते रहे।

अनेक लोगों को बिना मास्क लगाए भी देखा गया।

74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम अपने प्रशंसकों के बीच ‘पाडुम निला’ (गायकी का चंद्रमा) और ‘इसई मेगम’ (संगीत का बादल) के रूप में मशहूर थे।

उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद पांच अगस्त को यहां एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भर्ती कराये जाते समय उन्हें मामूली लक्षण ही थे लेकिन 13 अगस्त की देर रात को पहली बार उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया।

महीने के आखिर तक उनकी हालत में सुधार भी दिखाई दिया और उन्होंने फिजियोथैरेपी भी कराई।

अस्पताल की ओर से 24 सितंबर को उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गयी थी और शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी