एजेंसी न्यूज

फेमस सिंगर Shreya Ghoshal बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, ट्वीट कर दी जानकारी

फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को जन्म दी हैं. श्रेया ने टि्वटर पर बच्चे के जन्म के बारे में जानकारी दी. मार्च में ही श्रेया ने खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. मां बनने की खुशी पर श्रेया ने कहा, " ईश्वर ने आज दोपहर बाद एक बालक के रूप में हमें अमूल्य आशीर्वाद दिया है. इससे पहले ऐसी भावनाएं हमने कभी महसूस नहीं कीं

फेमस सिंगर Shreya Ghoshal बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, ट्वीट कर दी जानकारी
Shreya Ghoshal (Photo Credits: Instagram)

मशहूर गायक श्रेया घोषाल  (Shreya Ghoshal) ने बेटे को जन्म दी हैं.  श्रेया ने टि्वटर पर बच्चे के जन्म के बारे में जानकारी दी. मार्च में ही श्रेया ने खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. मां बनने की खुशी पर श्रेया ने कहा, " ईश्वर ने आज दोपहर बाद एक बालक के रूप में हमें अमूल्य आशीर्वाद दिया है. इससे पहले ऐसी भावनाएं हमने कभी महसूस नहीं कीं.  शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं. मशहूर गायक ने एक वक्तव्य में कहा, " हमारे नन्हें मेहमान को अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. यह भी पढ़े: गायिका श्रेया घोषाल ने अपने म्यूजिक लॉन्च के दौरान कहा- मैं जन्मजात संगीतकार नहीं हूं

श्रेया घोषाल  का ट्विट:

श्रेया (आयु 36 वर्ष) ने करीब एक दशक के रिलेशनशिप के बाद 2015 में 37 साल के शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी कर ली थी.

श्रेया ने 2019 में आई फिल्म कलंक के "घर मोरे परदेसिया" जैसे हिट गानों के अलावा धड़क (2018) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है. श्रेया ने 2002 में आई फिल्म देवदास के गाने "बैरी पिया" से अपने फिल्म जीवन प्रारंभ किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).