देश की खबरें | प्रसिद्ध संगीतकार राजन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजन का रविवार देर रात यहां अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। संगीतकारों राजन और नागेन्द्र बंधुओं की जोड़ी काफी मशहूर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजन का रविवार देर रात यहां अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। संगीतकारों राजन और नागेन्द्र बंधुओं की जोड़ी काफी मशहूर रही है।

सूत्रों ने बताया कि नागेन्द्र के बड़े भाई राजन (87) शनिवार को स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जा जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Mumbai Electric Supply Failure: मुंबई में ग्रिड फेल होने से कई इलाकों में बत्ती गुल, अडानी ग्रुप ने कहा-जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का काम जारी.

उन्होंने बताया कि नागेन्द्र की 20 साल पहले मौत हो चुकी है।

राजन और नागेन्द्र मैसूरु के शिवरामपेट में संगीत से जुड़े मध्यम वर्गीय परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता हार्मोनियम और बांसुरी वादक थे, जिन्होंने कई मूक फिल्मों में पार्श्व संगीत दिया। वहीं, राजन वायलिन वादक जबकि नागेन्द्र को जल तरंग में महारत हासिल थी।

यह भी पढ़े | Maharashtra: पुणे से लोनावाला के बीच आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिए लोकल ट्रेन सेवा आज से शुरू.

राजन और नागेन्द्र ने स्वतंत्र संगीत निर्देशकों के तौर पर फिल्म 'सौभाग्य लक्ष्मी' से पदार्पण किया था।

दक्षिण भारतीय विशेषकर कन्नड़ और तेलुगु फिल्म जगत में 1950 से 1990 तक उनका बोलबाला रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\