देश की खबरें | मशहूर नृत्यांगना,कोरियोग्राफर अमला शंकर का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं।
कोलकाता, 24 जुलाई मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह उम्र संबंध परेशानियों का सामना कर रहीं थीं और नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़े | चंडीगढ़: अपने 5 बच्चों की हत्या का आरोपी हरियाणा निवासी गिरफ्तार, ग्राम पंचायत के सामने किया कबूल.
शंकर मशहूर नर्तक एवं कोरियोग्राफर उदय शंकर की पत्नी और दिग्गज सितार वादक पंडित रवि शंकर की भाभी हैं।
उनकी पोती एवं नृत्यांगना श्रीनंदा शंकर ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ आज हमारी ‘थम्मा’ हमें छोड़ गईं। वह 101 वर्ष की थी। हमने पिछले महीने ही उनका जन्मदिन मनाया था। काफी बेचैन हूं, मुम्बई और कोलकाता के लिए कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ एक युग का अंत। ....जो कुछ भी दिया उसके लिए शुक्रिया।’’
90 वर्ष की उम्र तक सक्रिय रहीं अमला शंकर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 2011 में ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से नृत्य की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)