जरुरी जानकारी | एमएसआईपी बोली में निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई: यूआईडीएआई

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने कहा कि नियंत्रित सेवा अवसंरचना प्रदाता (एमएसआईपी) के चयन के लिए उसकी निविदा का निर्धारित मानदंडों के अनुसार अच्छी तरह मूल्यांकन किया गया, और पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समानता सुनिश्चित की गई।

इससे पहले आईबीएम, विप्रो और डेल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया के संबंध में कथित रूप से कुछ चिंताएं प्रकट की थीं।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने एमएसआईपी का ठेका देने के लिए निविदाएं मंगायी थीं।

एक सूत्र ने बताया कि बोलियों का तकनीकी मूल्यांकन करने के बाद हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइज (एचपीई) को 100 में 98 अंक दिए गए, जो आईबीएम, टीसीएस और विप्रो से अधिक है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

एक अन्य सूत्र के अनुसार परियोजना के लिए एचपीई को अभिरुचि पत्र जारी किया गया है।

सूत्र ने बताया कि विप्रो, आईबीएम और डेल ने कुछ महीने पहले यूआईडीएआई से मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में कथित तौर पर कुछ चिंताओं की शिकायत की।

संपर्क करने पर विप्रो ने कहा कि कंपनी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती है। डेल ने भी टिप्पणी से इनकार किया, जबकि आईबीएम ने ईमेल किए गए प्रश्नों के जवाब नहीं दिए।

यूआईडीएआई ने पीटीआई- के सवालों के जवाब में इन आरोपों का जोरदार तरीके से खंडन किया और कहा कि एमएसआईपी निविदा के मूल्यांकन के दौरान सीवीसी दिशानिर्देशों और अन्य नियमों के अनुसार पूरी तरह पारदर्शिता, निष्पक्षता और समानता बरती गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)