IPL 2024: 'लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी बनाने में विफल रहे', कोलकाता से मिली हार के बाद बोले हार्दिक पंड्या

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 रन से हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हार की वजहों को ढूंढने में थोड़ा समय लगेगा.

Hardik Pandya (Photo Credit: IPL/BCCI)

मुंबई, तीन मई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 रन से हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हार की वजहों को ढूंढने में थोड़ा समय लगेगा. यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'पीठ में थोड़ी जकड़न के कारण ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर खेले रोहित शर्मा', पीयूष चावला ने कहा

मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव (56) ही बल्ले से बड़ा स्कोर बना पाये. पंड्या ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘जाहिर तौर पर हम साझेदारियां नहीं बना सके और विकेट गंवाते रहे. बहुत सारे सवाल है और इन सब का जवाब ढूंढने में थोड़ा समय लगेगा.’’

उन्होंने केकेआर की पारी को 169 रन तक रोकने के लिए गेंदबाजों की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने इस पिच पर शानदार प्रदर्शन किया. अगर मैं गलत नहीं हूं तो दूसरी पारी में ओस के कारण विकेट बेहतर हो गया। हमें देखना होगा कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं.’’

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ आप खेल में संघर्ष करना जारी रखते है. मैं अपनी टीम के खिलाड़ियों से यही कहता हूं। यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन आप चुनौती लेना पंसद करते है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड