देश की खबरें | फडणवीस ने बारिश राहत पैकेज को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा बारिश प्रभावित लोगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के पैकेज संबंधी घोषणा की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि यह किसानों के विश्वास के साथ ‘‘धोखा’’ है।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ठाकरे ने किसानों समेत बारिश प्रभावित लोगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की और कहा कि यह राहत दिवाली तक दी जाएगी।

यह भी पढ़े | FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान, इमरान खान को लगा झटका: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले साल फसलों के नुकसान के दौरान ठाकरे द्वारा रखी गयी मांग का जिक्र करते हुए फड़णवीस ने कहा, ‘‘पहले ठाकरे ने खुद ही बारिश प्रभावित किसानों के लिए 25,000 रुपये और प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की थी। उन्होंने तो प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की थी। आज की घोषणा ने किसानों का विश्वास तोड़ दिया है।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार बजट प्रावधान को विशेष पैकेज के रूप में दिखा रही है और किसानों को मदद करने की झूठी तस्वीर पेश करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सासाराम में पीएम मोदी बोले- बिहार में ‘लालटेन’ की जरूरत नहीं, अब उजाले की हो रही बात.

राहत पैकेज की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार को केंद्र से अब तक लगभग 38,000 करोड़ रुपये मिलने बाकी हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भारी बारिश और बाढ़ से पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभागों में कई लोगों की जान चली गयी थी और लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में फैली फसल नष्ट हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)