देश की खबरें | फडणवीस ने नये कृषि कानूनों का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े विधेयकों को संसद से पारित कराने का विरोध करने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 सितंबर महाराष्ट्र के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े विधेयकों को संसद से पारित कराने का विरोध करने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मामले पर रुख कुछ और नहीं बल्कि दोहरा मानदंड है क्योंकि वह सत्ता से बाहर है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 281 पुलिसकर्मी हुए कोविड-19 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,269 हुई, अब तक 239 की मौत: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नवी मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल राजनीति की वजह से इन विधेयकों के खिलाफ है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यही कांग्रेस जब सत्ता में थी जो इसी तरह का बदलाव (कानून में) करने का वादा कर रही थी। अब वह महज राजनीति के लिए विरोध कर रही है। वास्तव में इन कानूनों को लागू नहीं किया जाना किसान विरोधी होगा।’’

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

फडणवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान इसी वादे का उल्लेख किया था। इसलिए, उसका मौजूदा रुख पूरी तरह से दोहरा मानदंड है।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों का दावा है कि नया कृषि कानून किसानों के बजाय कंपनियों के हित में है। हालांकि, सरकार ने इससे इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज