एजेंसी न्यूज

Facebook ने दूसरी तिमाही में 3.15 करोड़ नफरत भरी सामग्री को लेकर कार्रवाई की

फेसबुक ने जून 2021 तिमाही में नफरत और द्वेष बढ़ाने वाली 3.15 करोड़ सामग्रियों को लेकर कार्रवाई की. वैश्विक स्तर पर इस सोशल मीडिया मंच पर इस तरह की सामग्री की व्यापकता में कमी आयी है. हर 10,000 सामग्री पर नफरत और द्वेष फैलाने वाली सामग्री की संख्या घटकर पांच रह गयी.

Facebook ने दूसरी तिमाही में 3.15 करोड़ नफरत भरी सामग्री को लेकर कार्रवाई की
फेसबुक (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 19 अगस्त: फेसबुक ने जून 2021 तिमाही में नफरत और द्वेष बढ़ाने वाली 3.15 करोड़ सामग्रियों को लेकर कार्रवाई की. वैश्विक स्तर पर इस सोशल मीडिया मंच पर इस तरह की सामग्री की व्यापकता में कमी आयी है. हर 10,000 सामग्री पर नफरत और द्वेष फैलाने वाली सामग्री की संख्या घटकर पांच रह गयी. कंपनी ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी. फेसबुक के वाइस-प्रेसीडेंट (इंटेग्रेटी) गाय रोसेन ने कहा, "हमने इस तिमाही में 3.15 करोड़ नफरतपूर्ण सामग्रियां हटायीं, जबकि पहली तिमाही (मार्च 2021) में यह संख्या 2.52 करोड़ थी. वहीं और इंस्टाग्राम से 98 लाख सामग्रियां हटायी गयीं जबकि पहली तिमाही में यह संख्या 63 लाख थी. लगातार तीसरी तिमाही में फेसबुक पर नफरत बढ़ाने वाली सामग्रियों की व्यापकता में कुछ कमी देखी गयी है."

उन्होंने कहा कि जब से फेसबुक ने इस तरह की सामग्रियों की रिपोर्ट करना शुरू किया है, तब से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर द्वेष, घृणा और नफरत फैलाने वाली सामग्रियों को हटाने में 15 गुना वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें- Facebook ने तालिबान का समर्थन करने वाली सामग्री प्रतिबंधित की: रिपोर्ट

रोसेन ने कहा कि दूसरी तिमाही में, अभद्र की मौजूदगी 0.05 प्रतिशत थी या प्रति 10,000 सामग्रियों में पांच में इस तरह की थी. यह वर्ष की पहली तिमाही में 0.05-0.06 प्रतिशत थी या प्रति 10,000 सामग्रियों में पांच से छह थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).