जरुरी जानकारी | इंजन हवा में बंद होने की घटनाओं के बाद एफएए ने बोइंग 737 विमानों की जांच का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एफएए ने शुक्रवार को कहा कि उसके इस आदेश से अमेरिका में करीब 2,000 दो इंजन वाले यात्री विमान प्रभावित होंगे।

एफएए ने शुक्रवार को कहा कि उसके इस आदेश से अमेरिका में करीब 2,000 दो इंजन वाले यात्री विमान प्रभावित होंगे।

एफएए ने परिचालक कंपनियों से कहा है कि वे कम से कम सात दिन से खड़े या सेवाएं फिर शुरू करने के बाद 11 से कम उड़ानों का परिचालन करने वाले बोइंग 737 विमानों की जांच करें। इस तरह की खबरें आई हैं कि कुछ इंजन वॉल्व अटक जाते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

दोनों इंजनों के वॉल्व में जंग या क्षरण से पावर पूरी तरह बंद हो जाती है और उसमें इंजन दोबारा शुरू करने की क्षमता नहीं रहती। ऐसे में पायलट को हवाईअड्डे के बजाय किसी अन्य स्थान पर विमान उतारने पर बाध्य होना पड़ता है।

शिकॉगो की कंपनी बोइंग ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान जो विमान खड़े रहे या जिनका कम इस्तेमाल हुआ है, उनके वॉल्व में जंग लगने की संभावना अधिक है। कंपनी ने कहा कि वह एयरलाइंस को निरीक्षण या कलपुर्जा बदलने की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

ज्यादातर बड़ी एयरलांस का एक विमान दिन में कई उड़ानें भरता है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के दौरान हवाई यातायात मंद होने से सैकड़ों की संख्या में विमान खड़े रहे।

एफएए ने हालांकि, यह नहीं बताया कि कौन सी चार उड़ानों के दौरान इंजन हवा में बंद हुए। अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि ऐसी एक घटना 15 जुलाई को सिएटल से ऑस्टिन, टेक्सास उड़ान के दौरान हुई। इस मामले में विमान को बिना किसी घटना के उतार लिया गया। अलास्का ने कहा कि उसके छह विमानों के निरीक्षण की जरूरत है और यह काम शुरू हो गया है।

एपी अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\