देश की खबरें | पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी में बाल-बाल बच गये लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के जहरीली शराब कांड में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है और बच गए लोगों में से कई ने आंखों की रोशनी प्रभावित होने की शिकायत की है। इस घटना में बच गये लोगों में से एक तिलक राज नामक व्यक्ति का कहना है कि जहरीली शराब पीने के बाद वह ठीक से नहीं देख पा रहा है।
चंडीगढ़, दो अगस्त पंजाब के जहरीली शराब कांड में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है और बच गए लोगों में से कई ने आंखों की रोशनी प्रभावित होने की शिकायत की है। इस घटना में बच गये लोगों में से एक तिलक राज नामक व्यक्ति का कहना है कि जहरीली शराब पीने के बाद वह ठीक से नहीं देख पा रहा है।
यह त्रासदी बुधवार शाम को शुरू हो गयी थी। जहरीली शराब के कारण तरणतारण में 75, अमृतसर में 12 और गुरदासपुर के बटाला में 11 लोगों की जान चली गयी।
बटाला नगर निगम के अनुबंधित कर्मी तिलक राज का कहना है कि जहरीली शराब पीने के बाद उसे बेचैनी होने लगी थी। उसने बटाला में हाथीगेट इलाके में त्रिवेणी चौहान और दर्शना रानी उर्फ फौजान से 60 रूपये में शराब खरीदी थी।
पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
राज ने कहा, ‘‘ इसे पीने के बाद मैं सही तरीके से नहीं देख पा रहा था और बेचैनी महसूस होने लगी।’’
उसके परिवारवाले उसे डॉक्टर के पास ले गये और उसकी जान बच गयी।
राज (50) ने कहा, ‘‘ अब मैं थोड़ा अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन मेरी आंखों की रोशनी नहीं सुधरी है और चीजें घूमती हुई नजर आती हैं।’’
बटाला में इस त्रासदी में बच गये अजय कुमार (32) नामक एक व्यक्ति ने कहा कि उसे शराब पीने के बाद सिहरन होने लगी। उसने कहा, ‘‘ मैं अब भी कमजोरी महसूस कर रहा हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)