मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की बढ़ी मुसीबत, जबरन वसूली मामले की जांच CID को सौंपा गया

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई में दर्ज जबरन उगाही के एक मामले को महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Photo Credit ANI)

मुंबई: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी परमबीर सिंह (ParamBir Singh) के खिलाफ मुंबई में दर्ज जबरन उगाही के एक मामले को महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) के अपराध जांच विभाग (CID) को स्थानांतरित कर दिया गया है.  यह जानकारी एक अधिकारी ने दी, मुंबई पुलिस ने सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के मामले और इसी तरह के एक अन्य मामले (जो उनसे संबंधित नहीं था) की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था जिसे अपराध शाखा की इकाई 9 देख रही थी.

अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस ने 22 जुलाई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह, पांच अन्य पुलिसकर्मियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी 57 वर्षीय रियल एस्टेट डेवलपर श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में दर्ज करायी गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने अग्रवाल के पूर्व कारोबारी साझेदार संजय पुनामिया और उसके सहयोगी सुनील जैन को गिरफ्तार किया था. यह भी पढ़े: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की बढ़ी मुसीबत, एक्सटॉर्शन-धमकी समेत कई धाराओं में ठाणे जिले में FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि मामले में जिन पांच पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें डीसीपी (अपराध शाखा) अकबर पठान, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीकांत शिंदे, एसीपी संजय पाटिल, निरीक्षक आशा कोरके और अपराध शाखा के निरीक्षक नंदकुमार गोपाल शामिल हैं.

अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव थाने में दर्ज जबरन वसूली मामले की जांच के दायरे को देखते हुए इसकी जांच एसआईटी से राज्य सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दी गई है. सिंह पर ठाणे शहर में दो और जबरन वसूली के मामले हैं, जहां उन्होंने मुंबई में तैनात होने से पहले पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया था,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड