नयी दिल्ली, 20 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए ‘नये अवसरों’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए बृहस्पतिवार को वहां के वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक से "सार्थक" बातचीत की।
जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने और हैबेक ने यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत की स्थिति पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा, "नयी दिल्ली में जर्मन वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। भारत-जर्मनी सहयोग के कई नये अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई।"
जयशंकर ने कहा, "रॉबर्ट हैबेक के साथ यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत की स्थिति पर भी चर्चा हुई।"
हैबेक, जर्मनी के आर्थिक मामलों के एवं जलवायु मंत्री हैं। वह भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर हैं। उनके साथ एक उच्च पदस्थ अधिकारी और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर है, जिसमें जर्मनी की कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हैं।
हैबेक ने कहा कि भारत और जर्मनी द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं तथा कंपनियों के बीच निवेश एवं सहयोग को बढ़ाना चाहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY