एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | 1-21 मई के दौरान निर्यात 21 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि होने के कारण 1-21 मई के दौरान देश का निर्यात 21.1 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब डॉलर हो गया।

जरुरी जानकारी | 1-21 मई के दौरान निर्यात 21 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 24 मई विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि होने के कारण 1-21 मई के दौरान देश का निर्यात 21.1 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब डॉलर हो गया।

एक अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे खंड में खासतौर से अच्छी वृद्धि देखी गई।

अधिकारी ने कहा कि चालू महीने के दूसरे सप्ताह (15-21 मई) के दौरान निर्यात लगभग 24 प्रतिशत बढ़कर 8.03 अरब डॉलर रहा।

पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्यात में 1-21 मई के दौरान क्रमशः 81.1 प्रतिशत, 17 प्रतिशत और 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उम्मीद है कि मई महीने में निर्यात के आंकड़े वाणिज्य मंत्रालय जून में जारी करेगा।

इससे पहले अप्रैल में निर्यात 30.7 फीसदी बढ़कर 40.19 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).