जरुरी जानकारी | नवंबर में निर्यात 4.85 प्रतिशत घटा, सोने का आयात रिकॉर्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 55.06 अरब डॉलर था।

आलोच्य माह में आयात की गई वस्तुओं में सोने की अहम भूमिका रही। इस दौरान सोने का आयात 14.8 अरब डॉलर के साथ अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इस साल अक्टूबर में देश का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात कुल 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर रहा है, जबकि जबकि आयात 8.35 प्रतिशत बढ़कर 486.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड