जरुरी जानकारी | अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका के ‘अनछुए’ क्षेत्रों में बढ़ रहा है निर्यात: वित्त मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापार को लेकर वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत से वाहनों और सोने के आभूषण जैसे सामानों का निर्यात अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका और यूरोप के अबतक ‘अनछुए’ क्षेत्रों में बढ़ रहा है।
नयी दिल्ली, 25 फरवरी व्यापार को लेकर वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत से वाहनों और सोने के आभूषण जैसे सामानों का निर्यात अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका और यूरोप के अबतक ‘अनछुए’ क्षेत्रों में बढ़ रहा है।
वाणिज्य मंत्रालय के एक विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है।
विश्लेषण से पता चला है कि भारत ने अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान अफ्रीका, मध्य एशिया, लातिनी अमेरिका और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों के बिल्कुल नए बाजारों में प्रवेश किया है।
बिल्कुल नए बाजारों से आशय ऐसे क्षेत्रों से है, जहां भारत ने अप्रैल-दिसंबर, 2022 के दौरान कोई निर्यात नहीं किया था, लेकिन अप्रैल-दिसंबर, 2023 के दौरान वहां मोटर वाहन, पेट्रोलियम उत्पाद, चीनी, सोना और अन्य कीमती आभूषण जैसी कुछ प्रमुख वस्तुओं का निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ गया।
अप्रैल-दिसंबर, 2023 के दौरान बिल्कुल नए बाजारों में इन वस्तुओं का निर्यात 23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2022 की समान अवधि के दौरान कोई निर्यात नहीं हुआ था।
विश्लेषण में कहा गया कि इन वस्तुओं ने मध्य एशिया, अफ्रीका और यूरोपीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बाजारों पर कब्जा कर लिया है।
एक अधिकारी ने कहा कि देश-वार विश्लेषण से भारत के व्यापारिक निर्यात के लिए बाजारों के उल्लेखनीय विविधीकरण का पता चलता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

