Afghanistan की राजधानी काबुल में स्कूल के पास भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत, मरने वालों में स्कूल के छात्र भी शामिल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक स्कूल के नजदीक हुए बम धमाके में कम से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई युवा विद्यार्थी शामिल हैं। अफगान सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक स्कूल के नजदीक हुए बम धमाके में कम से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई युवा विद्यार्थी शामिल हैं. अफगान सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि शिया बहुल दस्त-ए-बारची इलाके में स्थित सैयद अल-शाहदा स्कूल के नजदीक हुए धमाके के स्थान पर एंबुलेंस पहुंच रही है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुलाम दस्तीगर नाजारी ने बताया कि नाराज भीड़ ने एंबुलेंस पर हमला किया और यहां तक कि स्वास्थ्य कर्मियों की पिटाई की. उन्होंने लोगों से सहयोग करने और एंबुलेंस को घटना स्थल पर जाने देने की गुहार लगाई है. अरियान और नाजारी ने कहा कि हमले में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. यह भी पढ़े: अफगानिस्तान: काबुल में शादी समारोह के दौरान हुआ बड़ा धमाका, हादसे में 63 लोगों की मौत, 183 से ज्यादा जख्मी
तत्काल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन पूर्व में इसी शिया बहुल इलाके में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी. यह हमला यहां बचे 2500 से 3000 अमेरिकी सैनिकों की औपचारिक वापसी शुरू होने के कुछ दिन बाद हुई है. अमेरिकी सैनिकों की वापसी 11 सितंबर तक पूरी हो जाएगी. यह वापसी तालिबान के दोबारा ताकतवर होने की आशंका के बीच हो रही है जिसके कब्जे या प्रभाव में करीब आधा अफगानिस्तान है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

