विदेश की खबरें | यूक्रेन की राजधानी में विस्फोट: कीव के मेयर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में बताया कि राजधानी के मध्य जिले में कई विस्फोट हुए, जहां कई सरकारी एजेंसियां व इमारतें स्थित हैं।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में बताया कि राजधानी के मध्य जिले में कई विस्फोट हुए, जहां कई सरकारी एजेंसियां व इमारतें स्थित हैं।
उन्होंने बताया कि नगर निकाय के कई दल मौके पर मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
इन हमलों का निशाना आम नागरिक, प्रशासनिक कार्यालय या सैन्य क्षेत्र क्या थे यह अभी स्पष्ट नहीं है।
अमेरिका के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियाट मिसाइल की खेप भेजने की मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है।
पैट्रियाट सतह से हवा में मार करने वाली एक उन्नत मिसाइल है।
यूक्रेन के नेताओं ने रूसी हमलों का मुकाबला करने के लिए अधिक उन्नत हथियारों का अनुरोध किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)