देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में बृहस्पतिवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

माल्दा, (पबंगाल), 19 नवंबर पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में बृहस्पतिवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दिन में 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्ट्री में धमाका हुआ ।

यह भी पढ़े | Quota in MBBS, BDS Seats: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान- Covid वॉरियर्स के बच्चों के लिए MBBS/BDS में 5 सीटें होंगी रिजर्व.

उन्होंने बताया, ‘‘फैक्ट्री में काम करने वाले चार श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये ।’’

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

यह भी पढ़े | FIR Against BJP MLA: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में BJP MLA प्रशांत बंब सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, मिल के फंड में घोटाले का आरोप.

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने तथा मलबे में से जिंदा लोगों को बचाने में जुटे हैं ।

उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\