जरुरी जानकारी | तेल के कुएं में विस्फोट: पांच लोगों के मरने की होगी न्यायिक जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. असम के तिनसुकिया जिला के प्रशासन ने रविवार को राज्य के बागजान इलाके में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के एक कुएं से गैस रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिये।

गुवाहाटी, सात जून असम के तिनसुकिया जिला के प्रशासन ने रविवार को राज्य के बागजान इलाके में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के एक कुएं से गैस रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिये।

सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया ने कहा कि उसने एक कुएं में विस्फोट के प्रभाव का आकलन करने के लिये एक पर्यावरण सलाहकार नियुक्त किया है। उक्त कुएं से 27 मई से गैस का अनियंत्रित रिसाव हो रहा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: J&K के सरकारी कर्मचारियों को अब ‘Mera Vatan app’पर मिलेगी- सैलरी, भत्ता और प्रमोशन की पूरी जानकारी.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की न्यायिक जांच का आदेश दिया है, ताकि मृत व्यक्तियों की मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके। आने वाले समय में इस बारे में अधिक जानकारी सामने आयेगी।

ऑयल इंडिया लिमिटेड के तिनसुकिया जिले के बागजान में एक कुएं से गैस व अन्य रसायनों के रिसाव के कारण स्थानीय लोगों, पर्यावरणविदों और विभिन्न समूहों द्वारा क्षेत्र की पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचने की खबरें आयी हैं।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस- कोरोना के हल्के व बिना लक्षण वाले मरीजों को न करें अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में किया जाए डिस्चार्ज.

कंपनी ने एक बयान में इस बारे कहा, "पर्यावरण की सुरक्षा के लिये कंपनी ने डिब्रू-साइखोवा राष्ट्रीय उद्यान, मागुरी मोतापुंग बील और आसपास के गांवों में पर्यावरण प्रभाव का आकलन व अध्ययन करने के लिये एक सलाहकार नियुक्त किया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू