विदेश की खबरें | चीन में तेल के टैंकर में धमाका, चार की मौत, 50 से अधिक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
बीजिंग, 13 जून पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि धमाका होने से टाइजहोउ शहर में आसपास मौजूद रिहायशी इमारतों और फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है।
चीन के सरकारी अखबार के मुताबिक, धमाके में चार लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
सरकारी टीवी चैनल ''सीजीटीएन'' की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टैंकर का मलबा उड़कर हर तरफ फैल गया, जिसके कारण आसपास मौजूद घरों को भारी क्षति पहुंची है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.
धमाके के बाद आसपास की कई कार और अन्य वाहनों में भी आग लग गई।
राजमार्ग पर हुए हादसे के कारण कई रास्ते बंद करने पड़े। बचाव कार्य जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

