देश की खबरें | पालघर जिले में रसायन संयंत्र में विस्फोट, एक की मौत, चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पालघर के पास एक रसायन इकाई में सोमवार शाम विस्फोट होने से एक श्रमिक की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पालघर, 17 अगस्त महाराष्ट्र में पालघर के पास एक रसायन इकाई में सोमवार शाम विस्फोट होने से एक श्रमिक की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में पालघर के पास बोयसार एमआईडीसी इलाके में यह घटना हुई। इस घटना में एक अन्य श्रमिक लापता है।
यह भी पढ़े | Himachal Pradesh University: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कॉलेज की परीक्षाओं पर लगाई रोक.
पालघर आपदा इकाई के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि जब इस इकाई में धमाका हुआ तब वहां डाईक्लोराइड बेंजामिन इनजोल रसायन का उत्पादन चल रहा था।
कदम के अनुसार इस धमाके में मारे गये श्रमिक की पहचान संदीप कुशवाहा (30) के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल हुए चार अन्य श्रमिक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। विस्फोट के दौरान संयंत्र में एक दर्जन से अधिक श्रमिक थे।
यह भी पढ़े | उज्जैन में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया.
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे धमाके की खबर मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं।
बोयसार पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)