विदेश की खबरें | सिंगापुर में कोविड-19 के टीके का आकलन करेगी विशेषज्ञ समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के टीके के सुरक्षित व प्रभावी होने के आकलन और टीके को लेकर रणनीति पर सरकार को परामर्श देने के लिये सिंगापुर ने एक विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिंगापुर, 13 नवंबर कोविड-19 के टीके के सुरक्षित व प्रभावी होने के आकलन और टीके को लेकर रणनीति पर सरकार को परामर्श देने के लिये सिंगापुर ने एक विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा, “विशेषज्ञ समिति वैज्ञानिक और नैदानिक विशेषज्ञता का लाभ टीके के उम्मीदवारों के लिये उठाएगी और यह अनुशंसा करेगी कि जब वे टीके उपलब्ध होंगे तो कोविड-19 के खिलाफ सिंगापुर में इस्तेमाल के लिये उनमें से कौन सा उचित रहेगा।”

यह भी पढ़े | Proud Moment: बाइडन-हैरिस की प्रमुख टीम में भारतीय अमेरिकी शामिल.

उसने कहा, यह समिति “कोविड-19 के टीकों के लिये नवीनतम सूचना और आकलन का विचार करने के साथ ही टीके के विकास को लेकर वैश्विक परिदृश्य और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी अधिकृत एजेंसियों के रुख पर भी करीबी नजर रखेगी।”

सिंगापुर में शुक्रवार को बाहर से आए 12 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है, उन सभी को घर पर पृथकवास में भेजा गया है।

यह भी पढ़े | Cameras Installed in Maryam Nawaz’s Bathroom in Pak Jail: मरियम नवाज शरीफ का इमरान पर सनसनीखेज आरोप, कहा- जेल में मेरे सेल और बाथरूम में था कैमरा.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण के प्रसार का कोई मामला नहीं मिला है।

शुक्रवार को मिले मामलों के साथ ही सिंगापुर में संक्रमण के अब तक सामने आ चुके कुल मामलों की संख्या 58,114 पहुंच चुकी है।

जिन 12 लोगों में संक्रमण का पता चला है वे संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, भारत, नेपाल, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और म्यामां से आए हैं। इन सभी को घरों में ही रहने का नोटिस दिया गया है।

फिलहाल देश में 48 मरीजों का इलाज चल रहा है तथा 24 मरीजों को मामूली लक्षण होने की वजह से पृथक-वास सामुदायिक सुविधाओं में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\