देश की खबरें | एग्जिट पोल भले ही महागठबंधन के पक्ष में हों लेकिन नतीजे राजग के पक्ष में आएंगे: शाहनवाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में भले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई हो लेकिन भाजपा को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में आएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में भले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई हो लेकिन भाजपा को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में आएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को दावा किया कि बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे।

यह भी पढ़े | Congress on Dilip Ghosh: बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष के बयान पर कांग्रेस आक्रामक, कहा-भाजपा अध्यक्ष का बयान उनकी दंगई मानसिकता को बयां करता है.

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘बिहार में तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद एक बात तय है कि जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर खासा उत्साह रहा और भारी संख्या में मतदाताओं ने राजग के पक्ष में मतदान किया है।’’

एक्जिट पोल में जताए गए अनुमानों को खारिज करते हुए उन्होंने दावा किया कि नतीजे राजग के पक्ष में आएंगे।

यह भी पढ़े | आईकोर ई-सर्विसेज चिट फंड घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुल मैती की मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘कल यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक यह तय हो जाएगा कि बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे।’’

हुसैन ने 2015 के बिहार चुनाव के एक्जिट पोल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय अधिकांश अनुमानों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था जबकि उस वक्त जनता दल यूनाइटेड राजग का हिस्सा नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘उस वक्त एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। इसके अलावा अन्य कई मौकों पर भी एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान गलत साबित हुए हैं। इसके पीछे की वजह एग्जिट पोल करने वाले का सैंपल साइज राज्य की आबादी के हिसाब से काफी छोटा होता है। इसलिए उसमे वास्तविकता नही आ पाती है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा का आकलन कार्यकर्ताओं के बूथ स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर होता है।

हुसैन ने दावा किया, ‘‘इसी आकलन के आधार पर हम ये कह सकते है कि एक्जिट पोल के नतीजे महागठबंधन के लिए दो दिनों की खुशी है। 10 तारीख को जब वास्तविक नतीजे आएंगे तो बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार फिर से वापसी करेगी और बिहार के हित में फिर अगले पांच साल के लिए नीतीश कुमार सुशासन और विकास का राज स्थापित करेंगे।’’

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था ।

तीसरे और अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का है।

बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित शनिवार को आए कई एग्जिट पोल के अनुसार राजद नीत विपक्षी महागठबंधन को सत्तारूढ़ एनडीए पर बढ़त मिलती दिख रही है। कम से कम तीन एग्जिट पोल में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\