जरुरी जानकारी | एक्जिम बैंक ने मलावी को दी 21.57 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक ने मलावी सरकार को भारत सरकार की ओर से 21.57 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान की है। इस सहायता का इस्तेमाल पेयजल आपूर्ति योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं पर किया जायेगा।

मुंबई, 12 जून भारतीय निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक ने मलावी सरकार को भारत सरकार की ओर से 21.57 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान की है। इस सहायता का इस्तेमाल पेयजल आपूर्ति योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं पर किया जायेगा।

एक्जिम बैंक ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस ऋण सुविधा पर उसके मुख्य महाप्रबंधक सुदत्त मंडल तथा भारत में मलावी उच्चायोग के उच्चायुक्त जॉर्ज म्कोंडिवा ने हस्ताक्षर किये।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

बयान में कहा गया कि इसके साथ ही एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से मलावी सरकार को अब तक 39.57 करोड़ डॉलर की कुल पाँच ऋण सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

ये ऋण सुविधाएं मलावी सरकार को सिंचाई नेटवर्क, तंबाकू थ्रेशिंग संयंत्र, कपास प्रसंस्करण सुविधाओं, ग्रीन बेल्ट इनिशिएटिव, चीनी प्रसंस्करण उपकरण, ईंधन भंडारण सुविधा की आपूर्ति के लिये और लिखुबुला नदी से मुलांजे से ब्लैंटायर तक एक नयी पेयजल आपूर्ति प्रणाली के निर्माण संबंधी परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिये प्रदान की गयी हैं।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

इस ऋण सुविधा सहित एक्‍ज़िम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सोवियत संघ से अलग हुए देशों (सीआईएस देशों) को मिलाकर 62 देशों को 25.68 अरब डॉलर की कुल 260 ऋण सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\