विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई शहर में मुफ्त जमीन देने की पेशकश को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

लेकिन अधिकारी इस बात से अभिभूत हैं कि उन्हें पेशकश के दो सप्ताह से भी कम समय में समूचे ऑस्ट्रेलिया और विदेश से भी 250 से अधिक लोगों ने इस बारे में जानकारी ली है।

क्विल्पी शाइर परिषद ने नगर में आबादी की कमी को दूर करने के लिए इस तरह की पेशकश की है क्योंकि जनसंख्या की कमी की वजह से पश्चिमी क्वींसलैंड राज्य के इस क्षेत्र में पशुपालन और भेड़पालन से जुड़ी नौकरियों को भरने में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि नि:शुल्क जमीन मिलने के बारे में ब्रिटेन, भारत, हांककांग और न्यूजीलैंड तक से लोगों ने पूछताछ की है, लेकिन इसके लिए किसी व्यक्ति का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होना या इसका स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)