देश की खबरें | झगड़े के दौरान पूर्व सैनिक ने हवा में चलाई गोली, हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां एक आवासीय परिसर में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान युवाओं के एक समूह के साथ झगड़ा होने पर सेना से सेवानिवृत्त एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पिस्तौल से हवा में गोलियां चला दी। बाद में आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 28 अगस्त यहां एक आवासीय परिसर में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान युवाओं के एक समूह के साथ झगड़ा होने पर सेना से सेवानिवृत्त एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पिस्तौल से हवा में गोलियां चला दी। बाद में आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पूर्व सैनिक ने उत्सव के दौरान कथित तौर पर शोर मचाने और तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर आपत्ति व्यक्त की। जिसके बाद उसकी युवकों से तीखी बहस हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने युवकों को “डराने” के लिये अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम हुई इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोविड केंद्र का किया उद्घाटन: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा दिखाई जा रही तस्वीरों में पूर्व सैनिक अपनी पिस्तौल निकाल कर हवा में फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।

नरसिंगी पुलिस थाने के निरीक्षक गंगाधर के मुताबिक सेवानिवृत्त हवलदार ने युवकों के आचरण पर आपत्ति जताते हुए उनसे कहा कि अन्य लोगों को परेशान न करें, जिसके बाद उनके बीच बहस हुई।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: क्लैट परीक्षा 2020 एक बार फिर हुई स्थगित, 7 नहीं अब 28 सितंबर को होगा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल.

निरीक्षक ने कहा कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूर्व सैनिक से धक्का-मुक्की की कोशिश की जिसके बाद उसने अपनी पिस्तौल निकाल ली और उन्हें डराने के लिये हवा में दो बार गोली चलाई, जो छत से टकराईं।

अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\