देश की खबरें | पूर्व विधायक विजय मिश्रा की चार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा की जेल में बंद ज्ञानपुर के चार बार विधायक रह चुके बाहुबली विजय मिश्रा द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित चार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति रविवार को कुर्क की गई है।

भदोही (उत्तर प्रदेश), 30 अक्टूबर आगरा की जेल में बंद ज्ञानपुर के चार बार विधायक रह चुके बाहुबली विजय मिश्रा द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित चार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति रविवार को कुर्क की गई है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिले के ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के मौजा कौलापुर में कथित माफिया और पूर्व विधायक विजय मिश्रा ने डरा धमकाकर एक ज़मीन और एक बाग़ अपने बड़े भाई प्रकाश चंद्र मिश्रा, उनके बेटे विकास मिश्रा और बहू पुष्पलता मिश्रा के नाम से अवैध तरीके से रजिस्ट्री करा ली थी।

उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी के आदेश पर गैंगेस्टर कानून की धारा 14 (1) के तहत आज पुलिस ने उस जमीन को कुर्क कर लिया है। इस अचल संपत्ति की कीमत चार करोड़ 34 लाख 40 हजार रूपये है।

कुमार ने बताया कि इससे पहले भी मिश्रा द्वारा आपराधिक तरीके से अर्जित कई करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ अर्जित धन और संपत्ति को चिह्नित कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विजय मिश्रा पर कुल 83 मुकदमे दर्ज हैं। उसे अभी तक अवैध रूप से शस्त्र लेकर दहशत फैलाने के एक मामले में पिछले 17 अक्टूबर को अदालत ने ढाई साल की सजा और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\