देश की खबरें | हर कोविड-19 मरीज के अस्पताल जाकर जांच कराने की अनिवार्यता खत्म करने पर हो सकता है फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) बृहस्पतिवार को एक बैठक करेगा जिसमें कोरोना वायरस के हर मरीज के जांच के लिए कोविड देखभाल केंद्र जाने की अनिवार्यता वाले नियमों में संशोधन करने पर फैसला लिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) बृहस्पतिवार को एक बैठक करेगा जिसमें कोरोना वायरस के हर मरीज के जांच के लिए कोविड देखभाल केंद्र जाने की अनिवार्यता वाले नियमों में संशोधन करने पर फैसला लिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आप सरकार नयी व्यवस्था का कड़ा विरोध कर रही है जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 मरीजों के ‘‘हिरासत’’ में रहने के समान बताया है।

यह भी पढ़े | बिहार में पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान के कारण 22 लोगों की हुई मौत: राज्य आपदा प्रबंधन विभाग: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपराज्यपाल अनिल बैजल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं जबकि मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘डीडीएमए के बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे बैठक करने का कार्यक्रम है। बैठक में नए नियमों में बदलाव करने का फैसला लिए जाने की संभावना है।’’

यह भी पढ़े | CBSE Board Exams 2020: सीबीएसई ने रद्द की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SC को दी जानकारी.

एक अन्य सूत्र ने बताया कि अधिकारी एंटीजेन केंद्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का चिकित्सीय मूल्यांकन करने पर भी विचार कर सकते हैं।

केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि वह कोविड-19 के प्रत्येक रोगी की सरकारी अस्पताल में अनिवार्य रूप से जांच कराने संबंधी अपने नए आदेश को वापस ले ले। साथ ही उन्होंने कहा था कि यह आदेश ‘‘सही नहीं’’ है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और पुलिस मरीजों को जांच के लिए जबरन कोविड-19 देखभाल केंद्र ले जाती है तो उनके लिए यह 15 दिन हिरासत में रहने जैसा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड