एजेंसी न्यूज

India vs Pak, Asia Cup 2022: हार्दिक पंड्या ने खोला राज, आखिरी ओवर के रोमांच के बारे में कही दिल की बात- Video

हार्दिक पंड्या एक बार में केवल एक ओवर के लिए ही रणनीति तैयार कर रहे थे और अगर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत के लिए अंतिम ओवर में सात के बजाय 15 रन की जरूरत भी होती तो वह इसके लिए खुद को तैयार रखते।

India vs Pak, Asia Cup 2022: हार्दिक पंड्या ने खोला राज, आखिरी ओवर के रोमांच के बारे में कही दिल की बात- Video
हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 29 अगस्त हार्दिक पंड्या एक बार में केवल एक ओवर के लिए ही रणनीति तैयार कर रहे थे और अगर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत के लिए अंतिम ओवर में सात के बजाय 15 रन की जरूरत भी होती तो वह इसके लिए खुद को तैयार रखते।

हार्दिक ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए और बाद में 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन की उपयोगी पारी खेली जिसमें स्पिनर मोहम्मद नवाज पर लगाया गया विजयी छक्का भी शामिल है।

भारत ने रविवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया और इस तरह से ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस ग्रुप की तीसरी टीम हांगकांग है।

यह भी पढ़े: विपक्षी नेताओं का दावा- जय शाह ने IND vs PAK एशिया कप 2022 मैच के दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेने से किया इनकार- ट्वीट किया यह वीडियो

पंड्या ने मैच के बाद कहा,‘‘ इस तरह के लक्ष्य का पीछा करने में आपको प्रत्येक ओवर के लिए रणनीति तैयार करनी होती है। मुझे शुरू से पता था कि उनकी टीम में (जिनके ओवर बचे हैं उनमें) एक युवा गेंदबाज (नसीम या शाहनवाज दहानी) और बाएं हाथ का एक स्पिनर (मोहम्मद नवाज) है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमें अंतिम ओवर में जीत के लिए केवल सात रन की दरकार थी लेकिन अगर हमें 15 रन भी चाहिए होते तो मैं उसके लिए खुद को तैयार रखता। मैं जानता था कि 20वें में ओवर में मेरी तुलना में गेंदबाज पर अधिक दबाव था। मैंने चीजों को सरल बनाए रखा।’’

जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो पंड्या जानते हैं कि उन्हें बीच-बीच में शार्ट पिच गेंद करनी होगी ताकि बल्लेबाज कोई गलती करें।

पंड्या ने कहा,‘‘ गेंदबाजी में परिस्थितियों का आकलन करना और उसके अनुसार गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होता है। गेंदबाजी में मेरा मजबूत पक्ष शॉर्ट पिच गेंदबाजी और सही लेंथ पर गेंदबाजी करना है। यह इनका अच्छी तरह से उपयोग करना और बल्लेबाज को गलतियां करने के लिए मजबूर करने से जुड़ा है।’’

भारत अपना अगला मैच बुधवार को हांगकांग के खिलाफ खेलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).